अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Schools Closed Today : उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

On: July 20, 2026 8:45 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Schools Closed Today: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और IMD की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।

उत्तराखंड के 10 जिलों में स्कूल बंद
मौसम की स्थिति को देखते हुए आज चमोली, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर) और पिथौरागढ़ जिलों में क्लास 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। ये फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

भारी बारिश के चलते चमोली, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ में स्थिति खराब है। उत्तराखंड सरकार ने जनता से अनावश्यक यात्रा न करने, नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। जिला प्रशासन, SDRF, NDRF और बाकी आपदा प्रबंधन टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलों पर नजर रखी जा रही है- CM धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिलों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।’ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मानसून हमेशा चुनौती लेकर आता है। भूस्खलन, बाढ़ और सड़क ब्लॉकेज के मामले अक्सर बढ़ जाते हैं। इस बार IMD का अलर्ट काफी गंभीर है, इसलिए स्कूल बंद करने का फैसला समय पर और सही है। अभिभावकों को सलाह है कि बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और मौसम अपडेट चेक करते रहें।

प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर भी नजर रखी हुई है। नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर रास्ते प्रभावित हो सकते हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। वहीं अगर कोई भी आपात स्थिति आती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply