अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-कुपोषण मिटाने के लिए सरकार का नया प्लान, ब्लॉक स्तर पर होगी बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग

On: May 27, 2026 4:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

uttarakhand news-देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में ‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण’ (पीएम पोषण / मिड-डे मील) योजना को और अधिक पारदर्शी, पौष्टिक और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठा रही है। मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई अभिनव और सख्त फैसले लिए गए।

स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट और डिजिटल ट्रैकिंग मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम पोषण योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का ‘सोशल ऑडिट’ (सामाजिक अंकेक्षण) कराया जाए। ऑडिट में पाई गई कमियों की रिपोर्ट संबंधित जनपदों को भेजकर उनसे अनुपालन रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके साथ ही, बच्चों की सटीक जानकारी के लिए स्कूलों में ‘डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म’ तैयार करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।

ब्लॉक और जनपद स्तर पर होगी हेल्थ स्क्रीनिंग बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया (खून की कमी) और अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों का उपचार और लगातार ‘फॉलोअप’ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस बात का डेटा तैयार करें कि किस जनपद या ब्लॉक के बच्चों में किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं अधिक हैं, ताकि उन विशेष क्षेत्रों में निराकरण के लिए अलग से प्रयास (Targeted Approach) किए जा सकें।

भोजन माताओं को मशरूम की खेती की ट्रेनिंग बैठक में सचिव श्री रविनाथ रमन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार को भेजी जाने वाली वार्षिक कार्ययोजना और बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने एक शानदार नई पहल की जानकारी देते हुए बताया कि मिड-डे मील में पोषक तत्वों (Nutrients) को बढ़ाने के लिए बागेश्वर और हरिद्वार जनपदों में 78 ‘भोजन माताओं’ को मशरूम की खेती का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

सप्ताह में दो दिन मिलेगा फ्लेवर्ड दूध योजना के तहत उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सप्ताह में दो बार फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड स्किम्ड दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव श्रीमती नमामि बंसल, श्री रोहित मीणा और विद्यालयी शिक्षा निदेशक श्री मुकुल कुमार सती सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply