अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : भीड़ और जाम से जूझ रहा उत्तराखंड: नैनीताल से कैंची धाम तक लगी लंबी कतारें

On: June 11, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand News :  गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, खासकर वे जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं। नैनीताल, मुक्तेश्वर, मसूरी और ऋषिकेश जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशन बाहरी पर्यटकों से पट गए हैं। इससे उत्तराखंड के तमाम जिले बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और ट्रैफिक इतना बढ़ गया है कि आम चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है।

Uttarakhand News : जाम में फंसी जिंदगियां, कई लोगों की मौत

ट्रैफिक जाम अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि जानलेवा बन गया है। नैनीताल में एक बीमार व्यापारी की समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से एंबुलेंस में ही मौत हो गई। इसी तरह मसूरी में भी एक बुजुर्ग पर्यटक की जाम में फंसने के कारण जान चली गई। सड़कों की हालत ऐसी हो गई है कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं।

Uttarakhand News : देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की सड़कों पर रेंगते वाहन

बीते वीकेंड के दौरान देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों में बाहरी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून-दिल्ली मार्ग पर महज 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे लग गए। हरिद्वार में कई घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हुए। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

 

Uttarakhand : तेज़ धूप और उमस से लोग परेशान, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा; मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान – 20 जून से हो सकती है बारिश

Uttarakhand News : कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम में नीम करौली बाबा के भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां की सड़कों पर भी भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी और वैकल्पिक रूट प्लान जारी किए हैं, फिर भी हालात काबू में नहीं आ पा रहे।

Uttarakhand News : चार धाम यात्रा पर भी भारी असर, अब तक 80 से ज्यादा मौतें

उत्तराखंड में 2 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा पर भीड़ का असर साफ दिख रहा है। हर दिन लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से आ रहे हैं, जिससे यात्रा मार्गों पर असहनीय भीड़ जमा हो गई है। पांव रखने की भी जगह नहीं बची है। अब तक 80 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर बीमार और बुजुर्ग शामिल हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बावजूद जाम से निपटने में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना

पौड़ी में बनेगी करीब 300 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग, शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम होने की उम्मीद

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन: गुंजी से माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेस, गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव पर बवाल: UKD-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, मेहलचौरी पुल का गेट नदी में फेंका

गैरसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू: धामी सरकार पेश करेगी ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand news:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

Leave a Reply