अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP Heatwave Alert : यूपी के 11 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, 40 शहरों में बरस रही आग

On: May 20, 2026 4:52 PM
Follow Us:
Heatwave In Haryana (1)
---Advertisement---

UP 40 Cities Heatwave Alert : मई के आखिर में उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौजूदा स्थिति पर गौर किया जाए तो इस समय दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 40 यूपी के हैं. उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते ऐसी ही लू चलने की आशंका है. अगले दो दिन के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी के 11 जिलों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है.

यूपी के इन शहरों में रेड अलर्ट

20 मई के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर के अलावा औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज के लिए भी रेड अलर्ट है. यही वजह है कि यूपी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिन के लिए तो कई जिलों में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है. ऐसे में अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों पर भारी हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है.

 

इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

मुरादाबाद, बांदा, इटावा और औरैया का हिट लिस्ट में नाम है, जहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, सीतापुर, शाहजहांपुर, शामली और अयोध्या में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

अफ्रीका से भी ज्यादा गर्म यूपी

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 40 शहर कैसे आ गए? मौसम विभाग के नक्शे में उत्तर प्रदेश अलग से लाल रंग से दर्शाया गया है.क्योंकि यूपी इस वक्त सबसे ज्यादा गर्म है. यूपी में तो ऐसा लगता है कि जैसे हर शहर में सड़कों पर तंदूर लगा हो. सुबह 10 बजते ही तापमान 45 के पार पहुंच रहा है.आलम यह है कि दुनिया और देश के सबसे गर्म इलाकों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के शहरों ने अपनी जगह बना ली है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply