अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP-expressways-speed-limit-एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, इस लिमिट से चलेगी कार

On: December 18, 2025 8:50 PM
Follow Us:
UP-expressways-speed-limit-
---Advertisement---

UP-expressways-speed-limit-लखनऊ: एक्सप्रेसवे पर सफर को खतरनाक बना दिया है। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की वजह से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने सख्त कदम उठाए हैं। अब आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड कम कर दी गई है। साथ ही, घने कोहरे में वाहनों को समूह में चलाने की सलाह दी गई है। हाल ही में एक्सप्रेसवे पर हुई कई दुर्घटनाओं को देखते हुए यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद लिया गया है। नई व्यवस्था गुरुवार रात से लागू हो गई है और 15 फरवरी तक या कोहरा कम होने तक जारी रहेगी।

दिन और रात के लिए अलग-अलग नियम
कोहरे की शुरुआत के साथ ही UPEIDA ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई है। पहले छोटे वाहनों यानी कि कार वगैरह की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसे अब घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। बड़े वाहनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। लेकिन अब और विस्तृत नियम लागू किए गए हैं, जो वाहनों की कैटेगरी के हिसाब से दिन और रात में अलग-अलग हैं:

M-1 कैटेगरी (8 सीट तक वाले निजी वाहन जैसे कार): सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा, और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा।
M-2 और एम-3 कैटेगरी (9 या इससे ज्यादा सीट वाले यात्री वाहन जैसे बस): सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा, और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा।
N कैटेगरी (मालवाहक वाहन जैसे ट्रक): सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा, और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 40 किलोमीटर प्रति घंटा।
ये नियम 19 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे। अगर कोई वाहन तय स्पीड से तेज चलता है, तो ऑनलाइन चालान कटेगा। यूपीडा ने स्वचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATMS) को नई स्पीड लिमिट के मुताबिक अपडेट कर दिया है।

घने कोहरे को देखते हुए उठाए गए कई कदम
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और धुंध ने एक्सप्रेसवे पर सफर को जोखिम भरा बना दिया है। ऐसे में अगर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो जाती है तो वाहनों को निकटतम टोल प्लाजा, वे-साइड सुविधा केंद्र, पेट्रोल पंप या भोजनालय पर रोका जाएगा। फिर उन्हें कन्वॉय में एक साथ रवाना किया जाएगा। यह व्यवस्था पुलिस और सुरक्षा टीम की निगरानी में होगी, ताकि सभी यात्री सुरक्षित रहें। UPEIDA ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी वाहन निर्धारित गति से तेज चलता हुआ पाया जाता है तो उसका ऑनलाइन चालान होगा।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध
आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर तत्काल प्रभाव से विशेष सुरक्षा प्रबंध लागू कर दिए गए हैं। ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में ज्यादा स्पीड पर चालान की व्यवस्था नई स्पीड लिमिट के अनुसार पुनर्निर्धारित कर दी गई है। साथ ही, कोहरे में सुरक्षित यात्रा को लेकर पर्चे तैयार कर टोल प्लाजा, प्रवेश-निकास बिंदुओं और वे-साइड सुविधाओं पर वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें सहायता नंबर और सुविधा केंद्रों की जानकारी भी होगी। सभी टोल प्लाजा पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लगातार सूचना दी जा रही है, और रेडियो प्रसारण के जरिए भी अपील की जा रही है। इसके अलावा भी कई सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!