अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम के आतंकी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए : Uddhav Thackeray

On: July 7, 2025 9:19 PM
Follow Us:
Uddhav Thackeray
---Advertisement---

मुंबई। Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर महायुति और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

maharashtra elections : Political temperature heats up due to allegations of “distributing Rs 5 crore”, Tawde sends defamation notice to Congress leaders

Uddhav Thackeray ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार मराठी भाषा के दुश्मन हैं। ये हमारे मराठी लोगों की तुलना आतंकवादियों से कर रहे हैं। ये गिरे हुए लोग हैं, क्योंकि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। क्या पहलगाम के आतंकवादी भाजपा में शामिल हो गए? अब तक वे पकड़े क्यों नहीं गए? यह शर्म की बात है कि आप भारत में हिंदुओं की रक्षा नहीं कर सके।

Uddhav Thackeray ने कहा कि अगर कोई कुछ भी करके भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह वॉशिंग पाउडर निरमा से साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम किसी भाषा का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन किसी भी भाषा को जबरन थोपना ठीक नहीं है। मैं भी हिंदी बोल रहा हूं। हमारे सांसद भी संसद में हिंदी बोलते हैं। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश में तीसरी भाषा कौन सी होगी?

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की मूल भाजपा खत्म हो गई है। आज जो लोग सत्ता में हैं, उन्होंने मूल भाजपा की हत्या कर दी। कुछ बाहरी लोग आकर यहां लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

Uddhav Thackeray  अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की मूल भाजपा खत्म हो गई है

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारी की पिटाई करने की तुलना पहलगाम हमले से की। उन्होंने कहा कि जैसे पहलगाम में आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर निर्दोषों पर गोलियां चलाईं, वैसे ही मुंबई में निर्दोष हिंदुओं से उनकी भाषा पूछकर हमला किया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply