अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला को बातों में फंसाकर सोने की चूड़ियां ठगी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर फरार हो दोनों ठग 

On: August 31, 2026 11:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला को बातों में फंसाकर सोने की चूड़ियां ठगी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर फरार हो दोनों ठग 

ठगी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद 

बदायूं। उझानी में बाइक से गमछे खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे दो युवक दुकानदार आशा रानी को अपनी बातों में उलझाकर सोने की दो चूड़ियां ठग ले गए।उन्होंने छह सौ रुपये देकर पहले छह गमछे खरीदे।फिर गमछों पर यह कहते हुए 21 सौ रुपये रख दिए कि वह अपनी चूड़ियों को गमछों के साथ दुकान के मंदिर में रख दें तो उनका धार्मिक कार्य पूरा हो जाएगा।घटना को अंजाम देकर दुकान से बाहर निकलते समय एक युवक ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।ठगी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पंजाबी कॉलोनी निवासी आशा रानी पति अजय सपरा के निधन के बाद से अपनी दुकान संभालती हैं।उन्होंने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक रविवार को उनकी दुकान पर आए। दोनों ने 11 गमछे खरीदने के लिए बात की।गमछे कम थे,इसलिए उहोंने छह सौ रुपये देकर छह गमछे खरीदे।आरोप है कि बातचीत के दौरान ही दोनों युवकों ने उन्हें बड़े ही अजीब अंदाज में उलझा लिया।दोनों ने यह कहते हुए 21 सौ रुपये और दिए कि वह गमछों के साथ अपनी दोनों सोने की चूड़ियों को दुकान के मंदिर में रख दें तो उनका धार्मिक कार्य पूर्ण हो जाएगा।इसके बाद आशा दोनों की बातों में ऐसी उलझीं कि जैसे-जैसे उनसे जो कहा गया,वह करती चली गईं। कुछ देर बाद एक युवक बाहर निकला और बाहर खड़े होकर दूसरे का इंतजार करने लगा।आशा ने पुलिस को यह भी बताया कि जब दूसरा युवक दुकान से उठकर चला तो उन्हें भी अपने साथ कर लिया। दुकान के गेट पर उसने आशा के पैर छूए और आशीर्वाद लिया।

मंदिर में सिर्फ 21 सौ रुपये मिले, चूड़ियां गायब:-दोनों युवक बाइक से घंटाघर चौराहे के रास्ते फरार हो गए।आशा को ठगी का अहसास दोनों युवकों के फरार होने के बाद ही हो पाया।दुकान के मंदिर में उन्हें सिर्फ 21 सौ रुपये ही मिले।सोने की चूड़ियां नहीं थी।उन्होंने सोने की दोनों चूड़ियां करीब पांच तोला वजन की होने का दावा किया है।घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।कुछे दुकानदारों ने आसपास इलाके में दोनों की खोजबीन भी की,लेकिन पता नहीं लग पाया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों आरोपी:-पंजाबी कॉलोनी निवासी आशा रानी से ठगी के बाद ठग युवकों में से एक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह पड़ोसी में दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इससे पहले जो युवक दुकान के पास ही अपनी बाइक खड़ी करके साथी के बाहर आने का इंतजार कर रहा है, वह बेचैन भी लग रहा है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह एक बार अपना हेलमेट पहनते तो दूसरी बाहर उसे उतारकर बाइक पर लटकाते भी दिखाई दे रहा है। दोनों ही बड़े चेक की शर्ट और नीली जींस पेंट पहन रखी थी।बाइक का नंबर कैमरे में साफ नजर न आने के बाद पुलिस ने बाजार में कुछ और दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार महिला से ठगी का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था।कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम में महिला से बात कर जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply