अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जल भराव में फैले विद्युत करंट की चपेट में आकर डनलप में लगे दो बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु,

On: June 24, 2025 6:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जल भराव में फैले विद्युत करंट की चपेट में आकर डनलप में लगे दो बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु,

आक्रोशित परिजनों तथा मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर काटा हंगामा,

डार्लिंग रोड चौराहे पर यातायात किया अवरुद्ध,प्रशासन के फूले हाथ पांंव ,

मौके पर पहुंचे एसडीएम,सीओ, एसएचओ,भारी पुलिस बल के साथ,

आक्रोशित लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर खुलवाया जाम,

सहसवान (बदायूं) नगर के मुख्य बाजार तथा सैफुल्लागंज मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर बीते डेढ़ वर्षो से गंदे पानी की निकासी पूर्ण रूप से ठप्प होने के कारण हो रहे गंदे पानी के जल भराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी परेशानी के चलते मोहल्ला सैफुल्लागंज की सीमा पर स्थित ग्राम फतनपुर टप्पा निवासी राजीव पुत्र सोनपाल का भाई राजेश रेता खनन का काम करता है।वह घर से तड़के सुबह डनलप में दो बैलों की जोड़ी के साथ रेता खनन करके कहीं पर रेता भराव कर रहा था।

बताया जाता है राजेश 8:30 बजे के लगभग डनलप से रेता डालकर अपने घर के लिए डार्लिंग रोड चौराहे से मोहल्ला सैफुल्लागंज अपने घर पर वैष्णव पेट्रोलियम कंपनी डिपो के निकट डेढ़ वर्ष से मोहल्ले के बंद पड़े दूषित जल भराव के कारण घुटनों घुटनों जल भराव में उतरे विधुत करंट की चपेट में आकर तड़पते हुए दोनों बैलों की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि डनलप पर बैठा राजेश जान बचाने के लिए दहाड़ मारता रहा वह तो गनीमत रही की राजेश का डनलप में पानी नहीं था अगर दूषित पानी डनलप में भर गया होता तो राजेश को कोई भी बचा नहीं सकता था।

जैसे ही राजेश ने शोर मचाना शुरू किया भारी तादाद में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए तथा बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई आपूर्ति बंद होने के बाद जैसे तैसे डनलप में बैठे राजेश को बमुश्किल डनलप से सुरक्षित उतार कर उसकी जान बचाई जानकारी मिलते ही भारी तादाद में राजेश के परिजन ग्रामीण तथा मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए तथा हंगामा करने लगे भीड़ में डार्लिंग रोड चौराहे पर पहुंचकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी।

यातायात अवरोध होने एवं डार्लिंग रोड चौराहे पर हंगामा की जानकारी मिलते ही एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह सी ओ कर्मवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा हंगामा कर रहे लोगों को मुश्किल शांत किया हंगामा कर रहे लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा डेढ़ वर्ष से झेल रहे दर्द को बयां करते हुए कहा की पालिका की लापरवाही से मोहल्ले का दूषित पानी की निकासी नहीं हो रही जिसके कारण मार्ग पर जल भराव है जल भराव के कारण महिला पुरुष बच्चों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद है।

उन्हें लगभग आधा किलोमीटर से ज्यादा घूम कर अपने गंतव्य पर पहुंचना हो रहा है साथ ही आकरोर्षित लोगों ने कहा कि वह मामले की शिकायत अनेक बार तहसील समाधान दिवस में कर चुके हैं परंतु कोई भी समाधान नहीं निकला अधिकारियों की अनदेखी के चलते मोहल्ला सैफुल्लागंज के ही नहीं बल्कि उपरोक्त मार्ग से दो दर्जन से ज्यादा ग्रामों के निकलने वाली ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना था की शाम ढलते ही उपरोक्त मार्ग पर पूर्ण रूप से सन्नाटा छा जाता है जबकि उपरोक्त मार्ग ही उपरोक्त मोहल्ले के लिए सुविधाजनक है जिससे वह वर्षों से चले आ रहे हैं।

आक्रोशित लोगों का कहना था की पालिका प्रशासन की लापरवाही से उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति परेशान है यही कारण है की नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते एक जोड़ी बैल की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि आज बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया काश उपरोक्त जल भराव वाले रास्ते से कोई ई-रिक्शा गुजर रहा होता या फिर ट्रैक्टर ट्राली से भरकर जनमानस गुजर रहे होते तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।आक्रोशित भीड़ को एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह ने दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के दिए गए आश्वासन पर भीड़ ने अवरुद्ध यातायात खोल दिया तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।


इधर जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह टीम के साथ विधुत करंट से दो बैलों की दर्दनाक हुई मृत्यु के घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक दोनों बैलों के शव का चिकित्सीय परीक्षण का परिजनों को उनके शव का अंतिम क्रिया कर्म करने की अनुमति दे दी।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply