अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वीरेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली, दूसरे ने किया समर्पण

On: January 4, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वीरेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली, दूसरे ने किया समर्पण

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को युवक वीरेंद्र की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया, उसके साथी ने पुलिस को देखकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने अपना नाम धूम सिंह निवासी मेबड़ी बताया है।

एसपी देहात हृदेय कठेरिया ने बताया कि 31 दिसंबर दोपहर करीब 1:00 बजे वीरेंद्र सिंह अपने चाचा राजेंद्र को दवा दिलाने के लिए बाइक से बरेली जा रहा था। रास्ते में गांव के ही धूम सिंह समेत पांच लोगों ने पहले वाहनों से उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर लाठी डंडों से पीट कर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।मुजरिया थाना क्षेत्र की इस घटना के आरोपी शनिवार रात में वितरोई मोड पर खड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।पुलिस को देखते ही एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि दूसरे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश ने बताया कि उसने वीरेंद्र की हत्या अपने भाइयों के साथ मिलकर की।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम आकाश बताया।सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!