अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 1 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि, जो खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर 

On: September 4, 2025 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 1 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि, जो खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर 

बदायूं।गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे के भीतर एक सेंटीमीटर की जल वृद्धि हुई है। इसके बाद गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर चल रहा है।अभी तक कहीं पर भय-भय जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले के 36 गांव एक माह से बाढ़ से जूझते आ रहे हैं, लगातार गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।इसके चलते बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग परेशान हैं।गुरुवार के लिए बुधवार की अपेक्षा उसहैत क्षेत्र में पानी का दबाव बड़ा है।वही जो पानी कल बढाकर छोड़ा गया था वह शुक्रवार तक उसहैत क्षेत्र में पहुंच जाएगा।इसके बाद यहां पर और गांव भी बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।इधर सहसवान के तोफ़ी नगला के समीप गंगा नदी कटान कर रही हैं।कटान की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं।लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है।बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। अभी जलस्तर में और वृद्धि होगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply