अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विधानसभा चुनाव से पूर्व सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को प्रारंभ किया जाए

On: July 1, 2026 6:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विधानसभा चुनाव से पूर्व सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को प्रारंभ किया जाए

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन 

परिवहन मंत्री ने महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री को बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने का दिया आश्वासन

सहसवान (बदायूं) भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी तथा नगर पालिका सभासद सौरभ माहेश्वरी ने प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि बीते 30 सालों से सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 पर समाजवादी पार्टी का    (एक बार छोड़कर) कब्जा है क्षेत्र की जनता की मांग है बदायूं जनपद के सबसे पुराने राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को तत्काल दुरुस्त करा कर इलेक्ट्रिक बस का संचालन सहसवान से बिसौली,चंदौसी,कासगंज,अलीगढ़,आगरा,मथुरा,बिल्सी,दहगवां, इस्लामनगर, मुरादाबाद किया जाए जिससे विभाग को बड़े पैमाने पर आए की वृद्धि होगी तथा परेशान जनता व्यापारियों को आवागमन में राहत प्रदान होगी।

उन्होंने कहा की निर्माण कार्य को किसी भूमाफिया ने विभागीय अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर रुकवा दिया नहीं तो अब तक निर्माण कार्य पूरा हो गया होता।
ज्ञापन में बताया की राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की चाहरदीवारी बनकर तैयार है सिर्फ भवन निर्माण होना है जिसके लिए तत्काल पैसा रिलीज करके निर्माण कार्य भी पूर्ण करा कर इलेक्ट्रॉनिक छोटी बसों का अति शीघ्र संचालन प्रारंभ कराया जाए।
ज्ञापन में बताया की राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन सहसवान क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग है अगर स्टेशन से इलेक्ट्रॉनिक बसें का संचालन प्रारंभ हो जाता है तो निश्चित आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी।
परिवहन मंत्री ने महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी तथा पालिका सभासद सौरभ माहेश्वरी को आश्वासन दिया कि वह चुनाव से पूर्व सहसवान बस स्टेशन का निर्माण कार्य करा कर इलेक्ट्रॉनिक छोटी बसों का संचालन प्रारंभ कर देंगे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply