अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नहीं पच रही नामजदगी, असली हत्यारों की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें..

On: January 4, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नहीं पच रही नामजदगी, असली हत्यारों की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें..

दातागंज।बर्तन व्यापारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या के मामले में बेटी द्वारा कराई गई नामजदगी पुलिस को पच नहीं रही। देर शाम तक नामजद आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कुछ मिला। पुलिस ने घर के सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं। पुलिस को सबसे अधिक दिक्कत यह हो रही है कि घर के अलावा उस गली में किसी के घर पर भी कैमरे नहीं लगे हैं। कस्बे के करीब सौ से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है, लेकिन कोई साक्ष्य अब तक हाथ नहीं लगे हैं।

यह बताई जा रही हत्या करने वजह:-रामौतार के चार बेटियां हैं और उनकी शादी हो गई है। बेटा नहीं है।कुछ समय पहले उन्होंने अपनी जमीन करीब 27 लाख रुपये की बेची थी। दो बेटियों को उन्होंने सात-सात लाख रुपये दे दिए थे।इससे पहले दो बेटियों को भी सात-सात लाख दिए थे।घर पर करीब 20 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी रखे थे।यह सब बात चचेरे-तहेरे भाइयों को पता थी। कुछ दिन से भाई रुपये की मांग कर रहे थे।वह कह रहे थे भतीजे हाेने के नाते उनका भी कुछ हक है। सभी रुपये व माल जेवर बेटियों को ही दे रहे हो।उन्होंने रुपये व जेवर देने से मना कर दिया था। यही वजह रही कि घर पर अकेली देख मौका पाकर भाई घर में घुस आए और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।

बेटी के घर रहकर इलाज करा रहे थे रामौतार:-बेटी राधा की शादी शाहजहांपुर के तिलहर में कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ हुई है। बेटी ने बताया कि 31 दिसंबर से उनके पिता रामौतार का इलाज चल रहा है।तब से वह तिलहर में ही रह रहे थे। शनिवार की सुबह 8.45 बजे फोन से मां की हत्या की सूचना मिलने के बाद वह पति व पिता के साथ घर आई है।

सीडीआर से खुलेगा हत्या का राज:-पुलिस ने भले ही शिकायती पत्र के आधार पर चचेरे-तहेरे भाइयों पर हत्या व लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस अब भी जांच में जुटी है। सच्चाई उजागर करने के लिए नामजदों से पूछताछ व मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकलवा रही है। मोबाइल फोन की सीडीआर ही घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा आस पास इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply