अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुकदमे की पैरवी करने न्यायालय में आए वृद्ध के ऊपर दबंगो ने किया जानलेवा हमला

On: September 4, 2025 11:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुकदमे की पैरवी करने न्यायालय में आए वृद्ध के ऊपर दबंगो ने किया जानलेवा हमला 

हमले में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत,

परिवार में मचा कोहराम

मृतक मोहम्मद मियां इस घटना का भी वादी और पिछली घटना का भी था वादी 

सहसवान ( बदायूं) न्यायालय परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए वृद्ध वादी मोहम्मद मियां को घटना के नामजद अभियुक्त दामाद तथा उसके तीन भाइयों ने मुकदमे में समझौता न करने पर कचहरी परिसर में ही प्राण घातक हमला बोल दिया तथा उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गम्भीर रूप से घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई।


ज्ञात रहे बृहस्पति वार की दोपहर 11:40 पर कचहरी परिसर में मुकदमे की पर भी करने आए वृद्ध की दबंगों द्वारा खुलेआम की जा रही मारपीट को देखकर कुछ जागरूक अधिवक्ताओं ने मारपीट कर रहे लोगों को दूर तक दौड़ा दिया तथा पुलिस बल के सहयोग से एक आरोपी को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दिया।घटना के बाद पीड़ित मोहम्मद मियां को कुछ अधिवक्ता लेकर थाना कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने घायल मोहम्मद मियां को पुलिस सुरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया चिकित्सक ने मोहम्मद मियां की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जिला चिकित्सालय रेफर होने से पूर्व गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मियां ने ग्राम बाजपुर निवासी अपने दामाद गुलसबाब, उसके सगे भाई अल्ताफ फिरोज, शादब, के विरुद्ध अपराध संख्या 368 धारा 131 115/2/352 351/3 के अंतर्गत दोपहर 1:58 पर थाना कोतवाली सहसवान में आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने मोहम्मद मियां को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया|

जहां मोहम्मद मियां की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान शाम 8:00 के लगभग मौत हो गई।
मोहम्मद मियां की मौत से परिवार में कोहरा मचा हुआ जिला अस्पताल में मोहम्मद मियां की हुई मौत के बाद पीएम करने के लिए पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है मोहम्मद मियां के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृतक मोहम्मद मियां के द्वारा गत वर्ष 2024 में अपराध संख्या 524 1 दिसंबर वर्ष 2024 को 18:27 पर थाना कोतवाली सहसवान में भी अपने दामाद गुलशबाब, शादाब, अल्ताफ, फिरोज, पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना कोतवाली सहसवान ने अपने पुत्र ताहिल को उपरोक्तहमलावरो ने ग्राम घूरनपुर अपनी पुत्री के घर से बाइक पर घर लौटते हुए सुबह 8:00 बजे के लगभग मारपीट कर ताहिल को मारपीट कर हाथ पैर की हड्डी तोड़कर घायल कर दिया तथा बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया तब भी मोहम्मद मियां ने मामले की थाना कोतवाली सहसवान में 9 महापूर्व अभ्युक्तों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभियुक्तों ने घटना के वादी मोहम्मद मियां को मुकदमा लिखाने पर जान से मार देने की धमकी दी थी तब तक खुलेआम कहा था कि अगर मोहम्मद मियां तुमने मुकदमा लिखाया तो हम तुम्हें जान से मार देंगे या तो मुकदमा वापस ले लो या फिर समझौता कर लो परंतु मोहम्मद मियां ने अपने अधिवक्ता सय्यद जावेद इकबाल नकवी से न्यायालय में विचाराधीन सरकार बनाम गुलशवाव न्यायालय पंजीकरण संख्या 188/25 मे मुकदमे के जल्दी निस्तारण के लिए पैरवी शुरू करा दी। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन में मुकदमे की जा रही पैरवी के चलते उपरोक्त बाद में वांछित चल रहे कोई भी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ जिसके कारण चारों अभियुक्त न्यायालय से फरार चल रहे थे|चारों अव्यक्तो के विरुद्ध माननीय न्यायालय ने एनवीडब्लू वारंट जारी कर रखे थे परंतु बीते कई माह से अभिव्यक्तियों के चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंट होने के बावजूद भी थाना कोतवाली सहसवान पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करना उचित नहीं समझा जिसके कारण अभियुक्तों के हौसले बढ़ते चले गए और उन्होंने बृहस्पतिवार को सरेआम कचहरी परिसर में पहुंचकर घटना के बाद ही मोहम्मद मियां के ऊपर प्राण घातक हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।कुछ अधिवक्ताओं के प्रयासों से एक अभियुक्त मौके पर रंगे हाथ पकड़ा भी गया जिसे थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
लोगों का मानना है। काश सहसवान थाना कोतवाली पुलिस ने चारों अभियुक्तों को माननीय सीनियर डिवीजन न्यायालय में द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए जारी किए गए एनबीडब्ल्यू वारंट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया होता तो शायद मोहम्मद मियां की जान बच जाती परंतु ऐसा नहीं हुआ और मोहम्मद मियां दूसरी बार भी थाना कोतवाली सहसवान में आठ माह के अंदर दूसरा एक और मुकदमा उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध दोबारा लिखाकर भी हार गया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply