गंगा नदी में मिला युवक का शव, पांच दिन पहले बाजार से हुआ था लापता..
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरिया नगला निवासी युवक पवनेश (30) पुत्र नत्थू लाल का शव गंगा नदी से मिला। युवक पांच दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में उसहैत बाजार से लापता हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों की लगातार तलाश के बाद बुधवार को उसका शव अस्मया रफतपुर गांव के पास गंगा नदी से मिला।
बीते सप्ताह पवनेश अपने भाई अवनेश के साथ सब्जी खरीदने उसहैत बाजार आया था। अवनेश सब्जी खरीदने बाजार के अंदर चला गया।इसी दौरान पवनेश अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
गांव के लोगों ने भी पवनेश को गंगा किनारे अस्मया रफतपुर की ओर जाते देखा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवक की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली। बाद में गंगा किनारे उसकी चप्पल भी बरामद हुई थी।इससे ग्रामीणों ने डूबने की आशंका जताई थी।थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश जारी रखी।पांच दिन बाद उसका शव गंगा से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

