अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आठ दिन पहले लापता हुए रेल कर्मी का शव गंगा में मिला, भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप..

On: December 28, 2025 1:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आठ दिन पहले लापता हुए रेल कर्मी का शव गंगा में मिला, भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप..

उझानी।कछला पुल पर पेट्रोलिंग के दौरान आठ दिन पहले लापता रेलवे के संविदा कर्मी अरविंद बाबू का शनिवार सुबह में गंगा में-9 शव मिला। घाट से करीब पांच किलोमीटर दूर मिले शव को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कुछ नाम पुलिस को बताए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

कासगंज जिले के सोरो कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी अरविंद (25) पुत्र यादराम अपने साथी कर्मचारी मदन के साथ कछला में रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के लिए 19 दिसंबर की रात निकले थे। तड़के करीब चार बजे वह अचानक ही लापता हो गए। अगले दिन सुबह उनका बैग गंगा में उतराता मिला तो परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। भाई राकेश बाबू ने बताया कि 20 दिसंबर से लगातार आठ दिन तक रोजाना खोजबीन की गई। उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों से भी मदद ली।

रेल कर्मी का शव बरामद होने के बाद रिश्तेदार भी गंगाघाट पर पहुंच गए।कछला चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों को राकेश समेत उनके परिजनों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।राकेश ने बताया कि उनके भाई अरविंद की हत्या करके शव गंगा में फेंका गया है।मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं।पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अरविंद पेट्रोलिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं।फिर भी परिवार के लोगों की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिनपर है शक, बुलाने पर भी नहीं आए आरोपी:‌-शव बरामद होने के बाद अरविंद के भाई राकेश ने कुछ लोगों की भूमिका पर शक जताया है।उन्होंने बताया कि अरविंद के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को कुछ ऐसे लोगों के नाम बताए थे, जिनपर उन्हें संदेह रहा है।पुलिस ने भी उन्हें बुलाने को कॉल की।लेकिन वह न तो पुलिस कर्मियों के संपर्क में आए और न ही राकेश समेत अरविंद के परिजनों से संपर्क साधा। यहां तक साथी रेलकर्मी ने भी मौके पर आकर सहयोग नहीं किया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!