Thalapathy-vijay-राखी सावंत बोलीं, इस लिये में विजय की पार्टी में होना चाहती हूॅं
By Manoj Kumar
On: May 9, 2026 12:27 PM

---Advertisement---
Thalapathy-vijay-राखी सावंत बोलीं, एक्टर की पार्टी में होना चाहती हैं शामिलथलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा होती है। विजय हाल ही जब तमिलनाडु चुनाव में जीते, तो तृषा न सिर्फ एक्टर के घर उन्हें बधाई देने गई थीं, बल्कि चुनाव परिणाम वाले दिन मंदिर भी गई थीं। एक तरफ थलपति विजय की जीत का जश्न जोरों पर है, तो वहीं पत्नी से तलाक के बीच तृषा संग अफेयर की खबरें तेज होती जा रही हैं। उनके रिश्ते पर अब राखी सावंत बोली हैं और कहा है कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।राखी सावंत ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही और उनकी शादी में शामिल होने की इच्छा जताई। राखी ने यह भी दावा किया कि वह तृषा को पहले से जानती हैं क्योंकि उन्होंने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी।‘विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, जोड़ी अच्छी है’
राखी सावंत ने ‘फिल्मीमंत्र मीडिया’ से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम आएंगे मेहंदी में।’ राखी ने फिर कहा कि तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है। वह तृषा को काफी अच्छे से जानती हैं क्योंकि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। इसके बाद तृषा साउथ फिल्मों में चली गईं और वह बॉलीवुड में काम करने लगीं।मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम आएंगे मेहंदी में।
राखी सावंतविजय की जीत पर राखी- मुझे उनकी पार्टी में शामिल होना चाहिए
राखी ने फिर तमिलानाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की जीत पर भी रिएक्ट किया। वह बोलीं, ‘तमिलनाडु में इतने सारे सीटों पर जीत हासिल करने वाले वह पहले ईसाई हैं। इसलिए, मैं उन्हें पर्सनली पसंद करती हूं, और विजय के साथ गाना करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।’तमिलनाडु में इतने सारे सीटों पर जीत हासिल करने वाले वह पहले ईसाई हैं। विजय के साथ गाना करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।
थलपति विजय की जीत पर राखी सावंतथलपति विजय और तृषा का कथित अफेयर ऐसे हुआ शुरू
थलपति विजय और तृषा की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर में करीब पांच फिल्में साथ की हैं, जिनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ ‘लियो’ और ‘कुरुवी’ जैसे नाम शामिल हैं। उनकी जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार रही है। दोनों के कथित अफेयर के चर्चे साल 2008 में फिल्म ‘कुरुवी’ के दौरान शुरू हुए थे, पर अब ये चर्चे और तेज होते जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद विजय और तृषा ने साथ काम करना बंद कर दिया था। कथित तौर पर विजय के परिवार ने उन्हें एक्ट्रेस से दूरी बनाए रखने को कहा था। फिर साल 2023 में वो फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे।
