अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने सिलबट्टे से कुचलकर की मां की हत्या

On: July 30, 2026 2:50 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

फर्रुखाबाद (खुड़नावैध)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। खुड़नावैध गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्म देने वाली मां को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने अपनी मां का सिर सिलबट्टे के बट्टे से तब तक कुचला, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। खून से लाल हुए घर के आंगन का खौफनाक मंजर देखकर ग्रामीणों की भी रूह कांप गई।

मामूली विवाद में बन गया हैवान

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की सुबह घर में किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे पंकज पर खून सवार हो गया। उसने पास ही रखा सिलबट्टे का बट्टा उठाया और अपनी मां नन्हीं देवी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

जब पंकज की बहन ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, तो हैवान बन चुके भाई ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह बहन ने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक नन्हीं देवी की मौत हो चुकी थी और उनका शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा था।

ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सौंपा

आंगन में लाश पड़ी देखकर जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो पंकज उनसे भी भिड़ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह आरोपी को काबू किया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है आरोपी

आरोपी पंकज की बहन ने बताया कि पंकज बीएससी (B.Sc) पास है और मंझना में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। वह 20 जुलाई को दुकान पर भी नहीं गया था। पता नहीं अचानक उस पर कौन सा खून सवार हुआ कि उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) गिरीश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात घरेलू विवाद के चलते हुई है। पूछताछ में ग्रामीणों से पता चला है कि आरोपी पंकज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को जांच व इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply