अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Telangana केमिकल फैक्ट्री विस्फोट,12 की मौत, 30 घायल

On: July 1, 2025 9:53 AM
Follow Us:
Telangana
---Advertisement---

हैदराबाद: Telangana के संगारेड्डी जिले के पाशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची इंडस्ट्रीज के केमिकल रिएक्टर में सोमवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए जिनमें से 12 की हालत गंभीर है।

Telangana में एमएलसी की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अप्रैल को

Telangana पुलिस के अनुसार, एक केमिकल रिएक्टर में विस्फोट हुआ जिससे भीषण आग लग गई जिससे फैक्ट्री का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे कर्मचारी 100 मीटर दूर तक उछल कर जमीन पर गिरे। घटना के समय लगभग 108 कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल 11 दमकल गाड़ियों सहित आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। विस्फोट से फैक्ट्री के निर्माण और प्रशासनिक ब्लॉक को भी काफी नुकसान पहुंचा।

जहरीले रासायनिक धुएं और विस्फोट की तीव्रता के कारण एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कई पीड़ितों की गंभीर हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Telangana संगारेड्डी की जिला कलेक्टर प्रवीण्या और पुलिस अधीक्षक (एसपी) परितोष ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को संदेह है कि अंदर और भी कर्मचारी फंसे हो सकते हैं जिससे चिंतित परिवार के सदस्य परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो हाथापाई हो गई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने ध्रुव और प्रणाम अस्पतालों में इलाज करा रहे पीड़ितों से मुलाकात की और उनके परिवारों को पूरी सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

Telangana  के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया

श्री रेड्डी ने कहा,“सरकार पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पीड़ित को देखभाल से वंचित न किया जाए।” उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तब तक अस्पतालों में तैनात रहें जब तक कि बचाव कार्य पूरा न हो जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply