अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, परिजनों ने चोरी-छिपे जलाया शव..गांव में हत्या की चर्चा

On: January 18, 2024 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, परिजनों ने चोरी-छिपे जलाया शव..गांव में हत्या की चर्चा

बदायूं।मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन उसके शव को जला दिया। किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। लेकिन गांव में उसकी मौत के बाद चर्चा आम है। गांव में चर्चा है कि किशोरी की हत्या की गई है। उसका एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि थाना पुलिस उसकी मौत बीमारी से बता रही है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में चर्चा है कि 17 वर्षीय किशोरी का एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसकी जानकारी होने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उस पर बंदिश लगा दी। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे। बताते हैं कि इसी दौरान प्रेमी ने उसको एक मोबाइल खरीदकर दिया था, जिससे वह लगातार बात कर रहे थे। अभी कुछ दिन पहले परिवार वालों ने उसका मोबाइल भी पकड़ लिया। किशोरी की पिटाई लगाई थी। उससे मोबाइल छीन लिया गया। चर्चा है कि सोमवार शाम उसकी हत्या कर दी गई और कुछ देर बाद उसके शव को भी जला दिया गया। थाना पुलिस उसकी मौत बीमारी से बता रही है। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक किशोरी की मौत हुई थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। किशोरी के परिवार वाले बीमारी से मौत बता रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply