अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सूर्य 3 अगस्त को बुध के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 3 राशियों की बढ़ सकती है आमदनी

On: July 31, 2026 9:29 PM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। जब भी सूर्य राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिलते हैं। सूर्य ग्रह 3 अगस्त को बुध के नक्षत्र अश्लेषा में गोचर करेंगे जिसके चलते कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

वृषभ राशि
सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर कारोबार करते हैं तो अच्छी डील इस राशि के जातकों को मिल सकती है और आमदनी में इजाफा होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी अच्छा समय आप बिता सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका कद सूर्य गोचर के बाद बढ़ सकता है। अगर राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अगस्त के माह में आप अच्छे लोगों की संगति में रहकर कुछ नया भी सीख सकते हैं।

कन्या राशि
सूर्य ग्रह का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपके लाभ भाव में बैठे सूर्य आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त कर सकते हैं। आपको अटका हुआ धन वापस मिलने के भी योग हैं। घर का कोई सदस्य आपको खुशखबरी सुना सकता है। जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उन्हें सही दिशा मिल सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना सजाए बैठे हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग अपना वाहन खरीद पाने में भी कामयाब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सुखद साबित हो सकता है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। जिन लोगों ने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी थी उन्हें मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस महीने लगा सकते हैं। पैतृक कारोबार में इस राशि के कुछ जातकों को जबरदस्त मुनाफा मिलने के योग हैं और संचित धन में भी वृद्धि होगी। साथ ही पिता का साथ जीवन के हर क्षेत्र में आपको मिल सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply