अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विधुत उपकेंद्र सहसवान (नगर टाउन) पर तैनात संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव सेवा से बर्खास्त

On: December 31, 2025 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विधुत उपकेंद्र सहसवान (नगर टाउन) पर तैनात संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव सेवा से बर्खास्त

सेवादाई संस्था द्धारा संविदा कर्मी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में संस्था ने लिया निर्णय

पूर्व में भी कार्यदाई संस्था एक संविदा कर्मी को कर चुकी है बर्खास्त

सहसवान (बदायूं) विधुत उपकेंद्र सहसवान नगर टाउन पर कार्यदाई संस्था ऑल सर्विस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुनील कुमार यादव पुत्र रमेश कुमार को कई वर्ष पूर्व आईडी 12156 में कुशल संविदा कर्मी पद पर तैनात किया था।जो उप केंद्र नगर टाउन पर कार्य कर रहा था।
बताया जाता है की कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव पर कई लोगों द्वारा मी बदलने विद्युत बिल में हेरा फेरी के अलावा कनेक्शन के नाम पर जमकर की गई धुन भाई की शिकायत कार्यदाई संस्था से की गई जिसकी जांच होने पर उपरोक्त कार्यदाई संस्था ने कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव आईडी नंबर 12156 को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से ब्लैक लिस्ट घोषित करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया।

लोगों का आरोप है।कि उपरोक्त संविदा कर्मी सुनील कुमार द्धारा नगर क्षेत्र में विधुत बिल के पुराने लाखों रुपये के बकायदारो के यहां नए मीटर लगाए जाने के अलावा बड़े पैमाने पर विधुत बिलों में हेरा फेरी करने तथा विधुत कनेक्शन के नाम पर जमकर लूट किए जाने की बारीकी से जांच की जाए तो अनेक मामले खुल सकते हैं।
बताया जाता है विधुत उप संस्थान सहसवान नगर में कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव का एक साथी भी है जो भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्ण रूप से लिपट है।परंतु विभाग द्धारा उसे क्लीन चिट दिए जाने का मामला लोगों के दिल से निकल नहीं पा रहा है। बहरहाल दूसरे आरोपी को विभाग द्धारा क्लीन चिट दिए जाने की चर्चा नगर में प्रत्येक विधुत उपभोक्ता की जुबान पर हो रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!