अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूर्व विधायक के प्रतिनिधि से अभद्रता करने बाले दरोगा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

On: August 24, 2024 10:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व विधायक के प्रतिनिधि से अभद्रता करने बाले दरोगा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

बिसौली।कोतवाली में बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के प्रतिनिधि से एक दरोगा ने अभद्रता कर दी। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी पर एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के प्रतिनिधि मनोज शर्मा बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बिसौली कोतवाली पहुंचे थे। उनका कहना है कि वह एक सिपाही से बात कर रहे थे। तभी दरोगा अवधेश सिंह मौके पर आ गए और उन्होंने मनोज शर्मा से अभद्रता कर दी। इसकी उन्होंने इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह से शिकायत भी की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रतिनिधि का आरोप है कि उस दौरान दरोगा शराब के नशे में थे।सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता रात में ही कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने कोतवाली के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक कोतवाली के सामने खूब हंगामा होता रहा। सभी कार्यकर्ता दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराने और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। मामला बिगड़ता देखकर इंस्पेक्टर ने एसएसपी को सूचना दी, जिससे एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए और उन्होंने धरना प्रदर्शन बंद किया।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply