अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sonipat news-एक साथ जली 2 भाइयों की चिता…मां को कैंसर व पिता हार्ट पेशेंट

On: April 8, 2026 2:11 PM
Follow Us:
Sonipat news
---Advertisement---

Sonipat news-सोनीपत : सोनीपत के गांव नाथूपुर स्थित फैक्टरी में 2 सगे भाइयों की जहरीला पदार्थ पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने माउथ फ्रेशनर बनाने वाली फैक्टरी में निकोटीन पी लिया था, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम प्याऊ मनियारी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता के बीमार रहने के चलते दोनों मानसिक तनाव में थे।

दोनों मृतक प्याऊ मनियारी निवासी अभिषेक (26) और रितिक (24) नाथूपुर स्थित न्यूट्रीकेयर फैक्टरी में कार्यरत थे। फैक्टरी में माउथ फ्रेशनर बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों ने फैक्टरी के अंदर ही माउथ फ्रेशनर बनाने में प्रयोग होने वाला निकोटीन पी ली जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मामले की सूचना परिजनों को देने के साथ ही दोनों को कुंडली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों का शव मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी लाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। रात करीब आठ बजे दोनों भाइयों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसे देख हर आंख नम हो उठी। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में थे, जिसने इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही संकटों से जूझ रहा है। युवकों की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त है। पिता हृदय रोग से ग्रसित है। बड़े भाई की पत्नी भी साथ नहीं रहती। बताया जा रहा है कि आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से घिरे दोनों युवकों ने यह कदम उठा लिया। क्षेत्रवासी ने बताया कि दोनों भाइयों की एक बहन व एक छोटा भाई भी है। उनके छोटे भाई निखिल को महज पांच माह की उम्र में ही उनकी बुआ ने गोद ले लिया था। उसके बाद से वह बुआ के साथ रहता है। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply