अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

On: July 20, 2026 6:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

बदायूं।(जयकिशन सैनी) सिविल लाइन क्षेत्र के बजरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज सोमवार को एक नाग खिड़की पर लिपटा मिला।जहरीले सांप को देखकर छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।विद्यालय प्रशासन ने सपेरे को बुलाकर सांप को सुरक्षित पकड़वाया।प्रधानाध्यापक कंचन ने बारिश के दौरान बच्चों को सांप दिखने पर उससे दूर रहने की सलाह दी।कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत शिक्षकों को सूचित करें।

सुबह विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा खोलने पर सामने वाली खिड़की पर नाग दिखाई दिया।जहरीले सांप को देखते ही शिक्षकों और बच्चों में दहशत फैल गई।एहतियात के तौर पर बच्चों को तत्काल कक्षाओं से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।सांप के पास किसी को भी जाने नहीं दिया गया।करीब दो घंटे तक सांप खिड़की पर ही लिपटा रहा।इससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना रहा।

सांप पकड़े जाने के बाद शुरू हो सकी पढ़ाई:-घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। सभी लोग नाग के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा।इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने एक सपेरे को बुलाया।मौके पर पहुंचे सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया।नाग के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो सकीं।

स्कूल में दो घंटे रही दहशत:-नाग के खिड़की पर दिखने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।किसी को भी नाग के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई।दो घंटे तक सांप अपनी जगह पर ही बैठा रहा,जिससे परिसर में डर बना रहा।ग्रामीणों की भीड़ भी विद्यालय के बाहर जमा हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

हसनपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

UP Weather Update Today-मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और मेरठ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Leave a Reply