अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में रैली के दौरान सिपाही को पीटने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

On: August 24, 2024 7:16 AM
Follow Us:
Sathara-kataval-ma-khaugdha-sapaha-para-hamal-ka-aarapa-sarata-palsa 62724819f7b962b95f3700970e2809a9 - 2024-08-24t070958.835
---Advertisement---

बदायूं में रैली के दौरान सिपाही को पीटने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

शेष आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाईं गई

हमलावरों की पहचान वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई

बदायूं।शहर में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन के दौरान दुकान में तोड़फोड़ और सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में छह हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक बगरैन का रहने वाला है।हमलावरों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई। अन्य आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाईं गईं हैं।

शहर में 21 अगस्त को भारत बंद कार्यक्रम के दौरान जमकर प्रदर्शन हुआ था। इसमें बसपा के कई कार्यकर्ता और अलग-अलग गांव से आए सैकड़ों लोग शामिल थे। दोपहर के समय करीब 30-40 लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने यातायात पुलिस कर्मी सतेंद्र सिंह और सौरभ कुमार को घेरकर पीट दिया था।

सादा कपड़ों में तैनात सिपाही आरिफ चौधरी उन्हें बचाने पहुंचे तो उन्हें भी जमकर पीटा गया। सिर पर बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया गया। एक दुकान में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बगरैन निवासी फूलकुमार उर्फ छोटू पुत्र मुन्नालाल, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुर पस्तौर निवासी प्रमोद पुत्र राम सिंह, दिनेश पुत्र पूरन, पूरन पुत्र रामसहाय, इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी सर्वेश उर्फ पिंटू पुत्र जय किशोर और सोनू निगम पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर के समय उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दुकान में तोड़फोड़ और सिपाही से मारपीट करने वाले छह लोग पकड़े गए हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। – डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply