मुबई । Shiv Sena Spokesperson Sushiben Shah ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराने’ वाले बयान का समर्थन किया है। Shiv Sena Spokesperson Sushiben Shah ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान का एजेंडा चला रहे हैं, और संजय राउत संसद में उनका समर्थन करते हैं।
पहलगाम के आतंकी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए : Uddhav Thackeray
Shiv Sena Spokesperson Sushiben Shah ने कहा कि एयर चीफ मार्शल के बयान के बाद पूरा विपक्ष चुप है। इंडी अलायंस में शामिल राजनीतिक दलों की ओर से सेना के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया है। उनकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है, वे केवल पाकिस्तान की बयानबाजी दोहराते हैं, झूठे मुद्दे उठाते हैं और गलत बातें करते हैं। जनता भी जान चुकी है कि विपक्ष सिर्फ पाकिस्तान की बात करता है
।
वोट चोरी विवाद पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को यह बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि वे कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव का मुद्दा नहीं उठाते हैं क्योंकि वहां पर उन्हें अच्छे वोट मिले। महाराष्ट्र में हार मिली तो वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं। महाराष्ट्र और भारत की जनता इस दोहरे मापदंड को समझ चुकी है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के पत्र पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें चिंता नहीं होनी चाहिए कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं। अगर उन्हें पत्र लिखना है तो देश में कई मुद्दे हैं। कभी वीर सावरकर, अनुच्छेद 370 और रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी पत्र लिखना चाहिए। जिस अखबार में वह संपादकीय लिखते हैं, महाराष्ट्र के लोगों को पसंद नहीं है और विश्वास भी नहीं है।
Shiv Sena Spokesperson Sushiben Shah एयर चीफ मार्शल के बयान के बाद पूरा विपक्ष चुप
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ साबित नहीं होता। अगर चुनाव पर आपत्ति है, तो कोर्ट जाएं या चुनाव आयोग में एफिडेविट दर्ज करें।

