अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भूरे सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश

On: July 1, 2026 3:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भूरे सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश

बदायूं।जरीफनगर थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान भूरे सिंह की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड (आलाकत्ल) और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो (यूपी-25 डीए-4573) भी बरामद कर ली है।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून की रात थाना सहसवान क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी पूर्व प्रधान भूरे सिंह अपने साथी राकेश के साथ थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां स्थित राव फार्म हाउस में आयोजित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। दांदरा-करियावेन संपर्क मार्ग पर बोलेरो से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल भूरे सिंह को सीएचसी सहसवान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राकेश को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 

घटना के बाद शुरुआत में इसे सड़क हादसा दर्शाने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक के पुत्र राजाबाबू की तहरीर पर कप्तान सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं।
जांच के दौरान पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कप्तान सिंह पुत्र डाल सिंह निवासी अल्लीपुर टप्पा हवेली,थाना सहसवान को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बोलेरो वाहन बरामद कर लिया गया।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

Leave a Reply