अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राज्यसभा सांसद Satnam Singh Sandhu ने की पीएम मोदी, देश की कूटनीति की तारीफ

On: June 19, 2025 9:17 AM
Follow Us:
Satnam Singh Sandhu
---Advertisement---

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद Satnam Singh Sandhu ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में देश की विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक उपलब्धियों की तारीफ की।

मेरठ में आचार्य Dhirendra Krishna Shastri की हनुमंत कथा का शुभारंभ

राज्यसभा सांसद Satnam Singh Sandhu ने कहा कि सरकार ने पहले भी साफ किया था और अब फिर स्पष्ट किया है कि वह भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर किसी भी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की कूटनीति मजबूत है और हाल के घटनाक्रम इसका सबूत हैं।

Satnam Singh Sandhu ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी के निर्देश पर विश्व भर में प्रतिनिधिमंडल भेजे गए थे। वह स्वयं एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया गया। इन देशों से भारत ने मांग की कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला जाए।

भाजपा सांसद ने खुशी जताई कि एफएटीएफ ने हाल ही में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का नोटिस जारी किया है। उन्होंने इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया और कहा कि इससे पाकिस्तान की आतंकवाद के लिए फंडिंग पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से कंगाल है, वहां भुखमरी, बीमारियां और पोलियो जैसी समस्याएं हैं। इसके बावजूद, पाकिस्तान कल्याणकारी फंड से मिलने वाली राशि का दुरुपयोग आतंकवाद के लिए करता है।

Satnam Singh Sandhu पिछले साल भारत में 27,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गईं, जो आतंकवाद के लिए इस्तेमाल हो रही

संधू ने बताया कि पिछले साल भारत में 27,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गईं, जो आतंकवाद के लिए इस्तेमाल हो रही थीं। एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल होने से पाकिस्तान की फंडिंग पर कड़ी निगरानी होगी, जिससे उसकी आतंकी गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply