अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संभल में योगी बोले-‘गरीब की जमीन पर कब्जा तो कब्र से निकलवा लेंगे’

On: July 18, 2026 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
संभल: संभल में 570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कह दिया कि ‘अब संभल में तुंड़ की तुंड़ नहीं चलेगी, अब यहां वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा.’सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा, ‘2017 से पहले कोई संभल का नाम लेने से डरता था. तब एक तुर्क आकर यहां देशी मुसलमानों को भी अपमानित करता था. अपनी टोपी को आंखों तक लगाकर लोगों को चिढ़ाता था और खुद को बाबर का वंशज बताकर भारत और भारतीयों का अपमान करता था. लेकिन कान खोलकर सुन लो, अब तुंड़ की तुंड़ कहीं नहीं चलेगी. अब तो संभल में वही होगा, जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा.’ 1526 के पाप और हरिहर मंदिर का जिक्र सीएम योगी ने 500 साल पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, ‘1526 में श्री हरि विष्णु की इस पावन धरा को विदेशी आक्रांताओं ने अपवित्र किया था. आक्रांता सिर्फ खजाना नहीं लूटते, बल्कि धर्म और संस्कृति को भी रौंदते हैं. यहां श्री हरि विष्णु के पवित्र हरिहर मंदिर को तोड़ा गया. 68 तीर्थों को अपवित्र किया गया और 19 कूपों (कुओं) पर कब्जा कर लिया गया. कुछ लोगों का जबरन धर्मांतरण कराया गया और हत्याएं हुईं.’सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि 1976 और 1978 के दंगों में सैकड़ों निर्दोष मारे गए, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली. ‘कभी कांग्रेस, तो कभी समाजवादी पार्टी के पापियों के अत्याचार का दुष्परिणाम यहां का गरीब भुगतता रहा. माफियाओं ने 10 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया और राजस्व रिकॉर्ड तक नष्ट कर दिए. लेकिन वे रिकॉर्ड नष्ट कर सकते हैं, सत्य को नहीं. जैसे 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है, वैसे ही सत्य यहां भी अपना स्वरूप दिखा रहा है.’68 तीर्थों का हो रहा पुनरुद्धार सीएम योगी ने बताया कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार में संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों का पुनरुद्धार कार्य शुरू हो चुका है. अब 24 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा में कोई बाधा नहीं डाल पाएगा. उन्होंने माफियाओं से खाली कराई गई 10 हजार एकड़ जमीन को गरीबों, दलितों और भूमिहीन पिछड़ों में बांटने का बड़ा ऐलान भी किया.कल्कि अवतार और संभल का विकास सीएम ने कहा, ‘हम संभल में इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर, पीएसी बटालियन और पुलिस लाइन बना रहे हैं. इसे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़कर हरिद्वार और प्रयागराज की दूरी कम की जा रही है, ताकि जब भगवान कल्कि का अवतार हो, तो दुनिया आसानी से हरिहर मंदिर और भगवान कल्कि के दर्शन कर सके. सीएम योगी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई गरीब की जमीन कब्जाने का दुस्साहस करेगा, तो ‘हम उसके जिन्न को 100 साल बाद भी कब्र से निकालकर वापस लाने का सामर्थ्य रखते हैं, कुछ ही मिनटों में उसका काम तमाम कर देंगे.’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply