*सार्वजनिक जगह पर पी रहे थे शराब विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल*
“तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान ( बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम खंदक निवासी मूलचंद पुत्र सुनील ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही कप्तान सिंह राम सिंह पुत्र केसो निवासी ग्राम सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे थे मैं जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने पीड़ित मूलचंद के प्रार्थना पत्र पर आरोपी भाइयों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 257 धारा 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

