बाजार विल्सन गंज के निकट एक मोहल्ले से बालिग़ युवती सरे सांझ घर से हुईं फरार,
पीड़ित पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) बाजार विल्सन गंज के निकट एक मोहल्ले की 18 वर्षीय बालिग़ युवती शाम 6:00 बजे की लगभग अपने घर से फरार हो गई जब देर शाम रात तक युवती घर पर नहीं आई तब परिजनों ने उसे रिश्तेदारों परिजनो मैं तलाश परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।
पीड़ित के पिता ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने अपराध संख्या 313 धारा 87 के अंतर्गत मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।।
