अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-बाइक हादसे में तीन लोगों की हुई मौत मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए लगाए गए हाईवे जाम पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज, अज्ञात लोगों की भीड़ ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर की थी नाराजगी व्यक्त,

On: June 15, 2025 9:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बाइक हादसे में तीन लोगों की हुई मौत मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए लगाए गए हाईवे जाम पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज,
अज्ञात लोगों की भीड़ ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर की थी नाराजगी व्यक्त,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) सहसवान 11 जून की रात बाइक पर सवार तीन लोगों की अज्ञात वाहन द्वारा मारी गई टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा वाहन तथा चालक को गिरफ्तार न किए जाने से आक्रोशित मृतकों के परिजनों द्वारा बदायूं मेरठ राज मार्ग अकबराबाद चौराहे पर लगाए गए जाम के मामले में थाना कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध यातायात में विघ्न डालने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
ज्ञात रहे 11 जून की शाम 6:30 बजे के लगभग बिसौली मार्ग पर थाना कोतवाली सहसवान की सीमा पर स्थित ग्राम सुल्तानपुर के निकट थाना कोतवाली क्षेत्र के सूकर्रा निवासी नीरज पुत्र चंद्रपाल लोकेश पुत्र ओंकार उमेश पुत्र रामलाल एक बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे की अज्ञात वाहन द्वारा मारी गई जबरदस्त टक्कर के चलते तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों की के शव शील पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
इसी बीच 12 जून को मृतको का पोस्टमार्टम करा कर घर लौट रहे परिजनों तथा ग्रामीणों ने बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के अकबराबाद चौराहे पर दोपहर 2:30 बजे के लगभग यातायात में अवरोध उत्पन्न करते हुए हंगामा करने लगे जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले वाहन तथा उसके चालक को गिरफ्तार करने के दिए गए आश्वासन के बाद परिजनों ने यातायात खोल दिया यातायात बंद होने के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जो शासनादेशों का उल्लंघन है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कमलेश सिंह के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली में 12 जून को अपराह्न 2:30 बजे के लगभग बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या अपराध संख्या 249 धारा 191/2 126 / 2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply