अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :-गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु , पुलिस ने मृतका के शब को शील करके पीएम को भेजा,

On: February 18, 2025 3:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु ,

पुलिस ने मृतका के शब को शील करके पीएम को भेजा,

मृतका के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र,

(सहसबान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान(बदायूं )एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी श्यामलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री बबीता की शादी अप्रैल 2023 में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला

अकबराबाद निवासी किशन के साथ हुई थी।

शादी के कुछ महीने बाद गर्भवती होने पर वह पति के साथ गुड़गांव में रह रही थी। 15 फरवरी को बबीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

आरोप लगाया कि मृतका का पति किशन उसे सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए ले गया। जब स्थिति गंभीर हो गई, तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply