अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदक पर हुआ ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन

On: February 15, 2025 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार विद्यार्थी चयनित,
उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदक पर हुआ ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन


(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान(बदायूं) । परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित कर सहसवान विकासखंड से चार छात्रों का च्यन कर पुरस्कृत किया गया।
सहसवान विकासखंड स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन खंदक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर किया गया। जिसमें विकासखंड के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से चयनित कुल 210 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी में श्रुतलेख और अंग्रेजी में स्पेलिंग कंप्लीशन की परीक्षा कराई गई। एआरपी राजन यादव, जमील अहमद, ओमप्रकाश, सोमेंद्र कुमार और खालिद कुरैशी के निर्देशन में किया गया।
परीक्षा उपरांत कॉपियों के मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर पर देवभारती कक्षा पांच रियोनाई, उच्च प्राथमिक स्तर पर आकाश यादव कक्षा आठ बक्सर, कंपोजिट प्राथमिक स्तर पर नवजोत कक्षा चार नगला कोतल और कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्तर अमित कक्षा आठ नगला चोई का जिले के लिए चयन किया गया। इस मौके पर माहेश्वरी देवी, नीलम रेंडर, बबिता बब्बर, मदन सिंह, रावेश कुमार, परवेज अनवर, रामप्रताप सिंह, पंकज माहेश्वरी, संजय, सुभाष मुखर्जी, नरेश आदि मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply