अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- विद्युत चोरी चेकिंग कर रही टीम पर किया हमला, साथ की गाली गलौज व मारपीट कर खदेड़ा,

On: February 15, 2025 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विद्युत चोरी चेकिंग कर रही टीम पर किया हमला, साथ की गाली गलौज व मारपीट कर खदेड़ा,
घटनाक्रम का वीडियो बना रहे टीम कर्मचारी का मोबाइल लूटा,
विद्युत खंड अधिकारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर दंपति को लिया हिरासत में,
विद्युत खंड अधिकारी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,

सहसवान (बदायूं) नगर में हो रही विद्युत चोरी तथा विद्युत बकाया भुगतान की वसूली के लिए विद्युत टीम चेकिंग के लिए नगर के मोहल्ला चाहशीरी व मिर्धाटोला में पहुंची ही थी की इसी बीच कुछ मोहल्ले वासियों ने विद्युत चेकिंग टीम का विरोध करते हुए विद्युत कर्मी सुनील टी जी यू को गाली गलौज एवं मारपीट करना प्रारंभ कर दिया जिसका टीम ने उपरोक्त लोगों से ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त लोगों ने टीम को काफी दूर तक दौड़ाया वहीं दूसरी टीम में मौजूद विद्युत कर्मी मुबारक अली ने घटनाक्रम का मोबाइल से जैसे ही वीडियो बनाना प्रारंभ किया। आरोपी महिला दंपति ने मुबारक अली का मोबाइल लूट लिया और गाली गलौज करते हुए उसे भी खदेड़ दिया वमुश्किल विद्युत टीम के कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे तथा मामले की जानकारी उन्होंने विद्युत खंड अधिकारी अभिषेक ऋषि को मोबाइल से दी विद्युत खंड अधिकारी अभिषेक ऋषि ने मामले की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर सूचना मिलते हीकुछ ही मिनटों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई विद्युत टीम के साथ अभद्रता कर रहे दंपति को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।
उपखंड अधिकारी अभिषेक ऋषि व अवर अभियंता रजनीश चंद्र ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की जाने की मांग की है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply