अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम सिंह कश्यप का बीमारी के चलते हुआ निधन

On: February 14, 2025 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम सिंह कश्यप का बीमारी के चलते हुआ निधन,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री कश्यप के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया,
श्री कश्यप के शब को सुर्करा गंगा नदी घाट पर सैकड़ों नम आंखों के बीच किया गया अंतिम संस्कार,

सहसवान (बदायूं)सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज, निष्ठावान, कर्मठ, जुझारू, निर्भीक, लोकप्रिय, परिश्रमी, मृदु व्यवहार ,लगनशील मिलनसार वरिष्ठ भाजपा नेता 49 वर्षीय डॉ प्रेम सिंह कश्यप का 11:00 बजे के लगभग बदायूं मेरठ राज्य मार्ग स्थित ग्राम मचौना की मढैया आवास पर निधन हो गया वह लगभग दो वर्षों से बीमार चल रहे थे।
डॉ प्रेम सिंह कश्यप सहसवान विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर के नाम से जाने जाते थे वह लगभग 36 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे वह भाजपा के कई पदों पर कार्य कर चुके थे वर्ष 2014 में डॉक्टर प्रेम सिंह कश्यप में लगन जुझारूपन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें सदस्य भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो एग्रीकल्चर भारत सरकार का सदस्य बनाया था सहसवान विधानसभा क्षेत्र के डॉ प्रेम सिंह कश्यप पूर्व विधायक स्वर्गीय मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मियां के बाद दूसरे मात् एक ऐसे नेता थे जिन्हें बदायूं जनपद से बाहर लखनऊ, दिल्ली में राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता उन्हें डॉक्टर कहकर संबोधित करते थे तथा उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
डॉ प्रेम सिंह कश्यप के निधन का समाचार मिलते ही भारी तादाद में समाज के तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर दिग्गज आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके शब पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को ईश्वर से धैर्य धारण रखने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
डॉ प्रेम सिंह कश्यप के शव को शाम 5:00 बजे के लगभग उनके पैतृक आवास से सुर्करा गंगा घाट पर ले जाया गया जहां सैकड़ों नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया उनके बड़े पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
श्री कश्यप अपने पीछे पांच पुत्र नाती नातिन तथा पत्नी को छोड़ गए। श्री कश्यप के निधन को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया तथा कहा कि हमारे बीच से एक निष्ठावान जुझारू कर्मठ वेबाक अपनी तथा कार्यकर्ताओं की नेताओं के बीच बात रखने वाला खो दियाहै।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply