अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :-डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का प्राचार्य ने ध्वजारोहणकर किया शुभारंभ,

On: February 6, 2025 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan news

डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का प्राचार्य ने ध्वजारोहणकर किया शुभारंभ,

[सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट]

Sahaswan newsसहसवान (बदायूं) डी.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में एन, एस, एस, के सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन प्राचार्य डॉ निशान्त असीम ने ध्वजारोहण किया।

प्रथम दिवस वक्ताओं ने एन एस एस के गठन और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और स्वयं सेवक व सेविकाओं को डायरी व वैज प्रदान किए।

प्रचार्य डॉ निशान्त असीम ने एन.एस.एस. के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को इस उद्देश्य के साथ हुई थी कि इसके माध्यम से विद्यर्थियों में राष्ट्रनिर्माण व राष्ट्रसेवा की भावना उत्पन्न की जा सके। निश्चित रूप से सरकार का यह ध्येय सफल रहा और आज स्वयंसेवक उसी राह पर राष्ट्रनिर्माण में लगे हुए हैं।

समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि एनएसएस का प्रतीक, उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर के विशाल रथ चक्र पर से लिया गया है। वहीं एन एस एस के बैज में लाल रंग एनएसएस स्वयंसेवकों की ऊर्जा की भावना को दर्शाता है।

भूगोल प्रवक्ता मोहित भारद्वाज ने कहा कि एन.एस.एस. से सम्बंधित वस्तुओं का नीला ब्रह्मांड को दर्शाता है। जिसमें एनएसएस भी विद्यमान है।

वाणिज्य प्रवक्ता तृप्ति सक्सेना ने कहा कि एन.एस.एस के द्वारा स्वयंसेवक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता, श्रेष्ठ प्रशासक, प्रबुद्ध नागरिक बनते हैं।

डॉ. नीलोफर खान, प्रो. विनोद यादव, हरीश राठौर, निक्की माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र कश्यप, सुरजन यादव आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।

छात्र शिवम ने एक दिवसीय शिविरों की आख्या प्रस्तुत की। शिविर में योगिता, धनुष पाल, अमित, शिवम, शिवमशर्मा,अल्फ़ाज़,कालीचर,पूजा

नीलम,शारदा,निक्की,खुशबू,चांदनी,पूनम,अनीता मोहम्मद शमी आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनुष्का माहेश्वरी ने किया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply