अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- खेत पर पहुंचते ही दो हमलावरों ने युवक पर किया प्राण घातक हमला, 

On: January 30, 2025 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan news

खेत में जानवर घुसने की सूचना देकर बुलाया खेत पर,

खेत पर पहुंचते ही दो हमलावरों ने युवक पर किया प्राण घातक हमला, 

शोर सराव सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर हुए फरार,

पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी धनपाल पुत्र चंद्रपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गांव का ही मुनेंद्र पुत्र शिशुपाल ने उसके भाई को दिल्ली फोन करके कहा कि तुम्हारे खेत में पशु घुसकर फसल को नष्ट कर रहे हैं घर से किसी को भेज दो जिस पर भाई ने मुझे तत्काल खेत पर पहुंचने को कहा जैसे ही मैं खेत पर पहुंचा की घात लगाकर बैठे मुनेंद्र पुत्र शीशुपाल ,दिनेश पुत्र बंगाली ने नाजायज असलहो के साथ प्राण घातक हमला कर दिया हमले में उसकी गर्दन कटने से बाल बाल बच गई तथा उसकी तमंचे से जमकर पिटाई की हमलावरों के बीच अपने को घिरा देखकर मैने शोर मचाना शुरू कर दिया तो खेतों पर काम कर रहे बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए तो हमलावर मुझे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए मुझे डर है कि हमलावर कहीं मेरी हत्या न कर दे।

पीड़ित धनपाल के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 45 धारा 115/2, 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल धनपाल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply