अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रयान ने छोड़ा सयान का साथ, बाथरूम में नहा रहे थे दोनों भाई

On: January 9, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रयान ने छोड़ा सयान का साथ, बाथरूम में नहा रहे थे दोनों भाई

एक की दम घुटने से मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

बदायूं।सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर जफा की कोठी के पास रहने वाले सलीम अहमद के दो बेटे चार साल का रयान व 11 साल का सयान शुक्रवार की सुबह बाथरूम बंद करके नहा रहे थे।गीजर की गैस से दोनों को दम घुटने लगा। काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनको आवाज दी।लेकिन कोई आवाज नहीं आ सकी।इसके बाद परिजनों ने गेट तोड़ दिया।देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे।परिवार के लोग दोनों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां रयान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जबकि बड़े भाई सयान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पिता गए थे नाई की दुकान, घर पर थी मां:- पिता सलीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हर रोज की तरह दोनों बेटे नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। वह पड़ोस में ही बाल कटाने व सेविंग कराने चले गए। घर पर उनकी पत्नी रुखसार और तीन बच्चे मौजूद थे।बड़ा बेटा 11 वर्षीय सयान छोटे भाई रयान के साथ दरवाजा बंद करके बाथरूम के अंदर स्नान कर रहे थे।बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ है। सर्दियों में गर्म पानी के लिए वह उसका इस्तेमाल कर रहे थे।बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया दोनों को बाहर:-जब दोनों बच्चे काफी देर तक बाहर नहीं आए और अंदर कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो उनकी पत्नी घबरा गई।उन्होंने तत्काल दरवाजे पर खड़े होकर दोनों बच्चों को आवाज लगाई।जब कोई अंदर से आवाज नहीं आई तो उसने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया।इससे मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने दरवाजा तोड़ा।तब तक दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे।बड़े बेटे सयान की भी हालत गंभीर:-गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रयान को मृत घोषित कर दिया।जबकि सयान को बरेली रेफर कर दिया गया।पिता का कहना है।कि उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।उसके फेफड़ों में गैस पहुंच गई है। सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गई।परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि बच्चे की गीजर से दम घुटने से मौत हुई है।उन्होंने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!