अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुन्नी देवी हत्याकांड में खुलासा, भतीजों ने ताऊ के घर की थी लूटपाट, ताई ने पहचाना तो मार डाला

On: January 6, 2026 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुन्नी हत्याकांड का पुलिस ने किया  खुलासा, भतीजों ने ताऊ के घर की थी लूटपाट, ताई ने पहचाना तो मार डाला..

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के घर हुई लूटपाट और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।पुलिस के मुताबिक व्यापारी के दो भतीजों ने भाड़े के दो बदमाशों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बदायूं जिले में पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस की मदद से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव में लूट के बाद हुई बर्तन व्यापारी रामौतार की पत्नी मुन्नी देवी की हत्या का खुलासा कर दिया है।मृतका के देवर के दो बेटे ही मुख्य आरोपी हैं।पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करने के बाद आरोपी सगे भाइयों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान आरोपी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मृतका मुन्नी देवी उसकी ताई थी। उसने बताया कि साहब उसे पता नहीं था कि ताई लौटकर घर आ गई है। उनको सुबह पता था कि ताई अपने नाती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दातागंज जाएंगी।दोपहर के बाद जब ताई घर से निकल गई तो उसने दो बदमाशों को बुला लिया था। दोनों ही शातिर बदमाश थे।आरोपी ने बताया कि ताई मुन्नी देवी ने 27 लाख रुपये की जमीन बेची थी। घर में गांठ-गिरवी का जेवर भी मिलेगा।जब मौका मिलेगा तब घटना को अंजाम दे देंगे। ताई के जाने के बाद घर में ताले लगे थे। रात करीब दस बजे चारों आरोपी मकान के अंदर पहुंच गए।दरवाजे के कुंडे तोड़ दिए। इसी दौरान मुन्नी देवी ने आवाज दी और उन्होंने दोनों आरोपियों को पहचान लिया।ताई ने पहचाना तो मार डाला:-हिमांशु गुप्ता के मुताबिक ताई शोर न मचा पाएं, इसलिए उनके मुंह पर प्लास्टिक का टेप लगा दिया। लूटपाट के बाद जेवर और रुपये लेकर निकल रहे थे।तभी उसके भाई शिवम ने कहा कि ताई ने पहचान लिया है।इनको भी ठिकाने लगा दिया जाए नहीं जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता।इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और चुपचाप घर से निकलकर अपने घर में आ गए।रात में रुपये व जेवर का बंटवारा कर दोनों बदमाश निकल गए। पुलिस ने बर्तन व्यापारी के चचेरे भाई के बेटे शिवम व हिमांशु को एसएसपी के सामने पेश कर घटना का खुलासा किया और बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित:-एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों का काम सुपारी लेकर लूटपाट के बाद हत्या करना है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।यह था घटनाक्रम:‌-दो जनवरी की रात थाना दातागंज के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के मकान में घुसकर लूटपाट और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या की गई थी।उनकी बेटी राधा गुप्ता ने अपने चेचेरे दो भाई हिमांशु, शिवम व तहेरे भाई अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसके बाद पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी।पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी शिवम ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी।उसने ताऊ से रुपये मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया था।इस कारण दोनों भाइयों ने लूट की योजना बनाई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!