पटना। Rajeev Pratap Rudy : ईरान-इजरायल के मध्य बढ़ रहे तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल वतन वापसी कराने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सिंधु के तहत काफी संख्या में भारतीय वतन वापसी कर चुके हैं।वतन लौटे भारतीयों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। ऑपरेशन सिंधु पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा यह ऑपरेशन भारत की ताकत को दिखाता है।
पाकिस्तान ने ट्रेलर देख लिया है, नहीं सुधरे तो फिल्म भी भारत दिखाएगा : Rajeev Ranjan
Rajeev Pratap Rudy ने सोमवार को कहा कि ईरान से जिस तरह से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले यूक्रेन से भी भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी कराई गई थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
ऐसी आपातकालीन स्थितियों में उन्हें सुरक्षित वापस लाना कुछ ऐसा है जो केवल प्रमुख वैश्विक शक्तियां ही कर सकती हैं। मेरा मानना है कि जिस प्रकार से ईरान में फंसे अपने नागरिकों को भारत सरकार और पीएम मोदी की ओर से वतन वापसी कराई जा रही है। यह भारत की ताकत को दिखाता है।
Rajeev Pratap Rudy ईरान से जिस तरह से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया, यह पहली बार नहीं है
अमेरिका की ओर से ईरान पर हमला किए जाने पर उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति काफी भयानक हो रही है। जिस तरह से हमला किया गया है, इससे काफी स्थिति बदल गई है। मैं इस पर टिप्पणी तो नहीं कर सकता हूं। लेकिन, स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

