अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को मार डाला, 3 दिन तक घर के संदूक में छिपाए रखी लाश

On: July 21, 2026 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झुंझुनूं (सूरजगढ़)। राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर जुर्म छिपाने के लिए उसके शव को घर में रखे एक लोहे के संदूक (बक्से) में छिपा दिया। घटना का खुलासा होते ही पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई है।

संदूक खुलते ही उड़े पुलिस के होश

सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अगवाना खुर्द निवासी कृष्ण कुमार जाट के घर में एक संदूक के अंदर महिला का शव रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घर में रखे संदूक को जब खुलवाया गया तो अंदर से महिला का शव बरामद हुआ। मृतका के दोनों हाथ बंधे हुए थे और प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है

 

शराब के पैसों के लिए कर दी हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण कुमार जाट की शादी वर्ष 2009 में सुलोचना फोगाट के साथ हुई थी। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने के लिए पैसों को लेकर भारी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि सुलोचना ने जब शराब के लिए रुपये देने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और इसी दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और शव को संदूक में छिपा दिया।

आरोपी पति हिरासत में, FSL टीम कर रही जांच

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंची FSL टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूरजगढ़ सीएचसी (CHC) की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थानाधिकारी रामसिंह यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply