अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul-gandhi-at-protest-कांग्रेस की वो 5 मांगें, जिसे लेकर राहुल गांधी पीएम हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन पर अड़े

On: July 21, 2026 6:12 PM
Follow Us:
Rahul-gandhi-at-protest-
---Advertisement---

Rahul-gandhi-at-protest-नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस के नेता केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को मनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। जितेंद्र सिंह को राहुल गांधी से थोड़ी देर बातचीत करते देखा गया। जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं से धरना प्रदर्शन करने की अपील की।

केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस को ऑफर दिया गया कि सरकार बुधवार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर लाठी चार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने केंद्र से सामने अपनी पांच मांगे रखी है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो।
संसद के दोनों संदनों में पेपर लीक मामले पर चर्चा हो।
गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदनों में बयान दें।
छात्रों के मुद्दों को सुना जाए।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply