पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने panjab के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने 19 जनवरी 24 को चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक और Panjab के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।

 

 

Table of Contents

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

Panjab इस चर्चा के दौरान खाना पकाने में पाइप द्वारा प्राकृतिक गैस और परिवहन में सीएनजी के उपयोग में सहज पर्यावरणीय लाभ और सुविधा पर महत्व दिया गया।

अध्यक्ष, डॉ. जैन ने राज्यपाल को मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे की प्रगति और भारत के ऊर्जा भंडार में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने की दिशा में पीएनजीआरबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को Panjab में प्राकृतिक गैस को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी दी। Punjab Government का राशन माफियायों के खिलाफ एक्शन,लगेगा कालाबाजारी पर अंकुश

बैठक के दौरान औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस द्वारा प्रदूषणकारी ठोस और तरल ईंधन के प्रतिस्थापन, भूमि बहाली शुल्क में युक्तिकरण, सीएनजी पर वैट आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. अनिल जैन ने इस बात पर बल दिया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से सिटी गैस वितरण (सीजीडी) लाइसेंसधारी मार्च 2025 तक “हर घर पीएनजी” प्रदान करने में सक्षम हो जाएगा। यह शहर की स्वच्छ और हरित शहर की प्रतिष्ठित अनुकुलता के अनुरूप होगा।

 

 Panjabराज्यपाल ने इसकी सराहना की और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक से इत्तर, पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के प्रशासक और नगर निगम की आयुक्त के सलाहकार आईएएस, गृह सचिव श्री नितिन कुमार यादव से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान प्राकृतिक गैस को प्रोत्साहन देने और घरेलू, परिवहन, औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में इसके बढ़ते उपयोग के विषय पर चर्चा की गई। गृह सचिव ने इस साझा लक्ष्य के लिए केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया। बैठक में की गई चर्चाओं से चंडीगढ़ के ऊर्जा मिश्रण में इस स्वच्छ ईंधन को प्रोत्साहन प्राप्त होने की आशा है।panjab gov

पीएनजीआरबी ने अब तक देश भर में 300 भौगोलिक क्षेत्रों को प्राधिकृत किया है, जिसमें 98% आबादी और 88% क्षेत्र, सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए शामिल हैं। पीएनजीआरबी ने वर्ष 2032 तक 12.5 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने, 17,751 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने और 5,42,224 इंच-किमी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। 30 नवंबर, 2023 तक, देश भर में 1.2 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन और 6,159 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

Leave a Comment