बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम-
बदायूँ। बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। इसके लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। बरेली में अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा।
जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और मतपत्र सौंपे गए। जिले में 67 निर्वाचन अधिकारी, 106 सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत 5430 मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। जिन्हें मतदान के बाद सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खुफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा।
बदायूं में बनाए गए 210 मतदान केंद्र:- बदायूं जिले में निकाय चुनाव के लिए 210 मतदान केंद्र और 603 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पुलिस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2412 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनके अलावा 241 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इन कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। जिले के छह स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान के बाद इन्हीं छह स्थानों पर मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगी।
Author Profile

- He has 18 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com
Latest entries
uttar pradeshJuly 1, 2025Amroha समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय हसनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन
uttar pradeshJuly 1, 2025Amroha ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर प्रथम दिन स्कूल मे आने पर बच्चों का प्रधानाध्यापक ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया
uttar pradeshJune 26, 2025Amroha समस्त उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेता करले ये काम नहीं तो हो सकता है लाइसेंस निरस्त
EducationJune 11, 2025UPSC Prelims Result 2025 : जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे चेक करें