अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बड़ी खबर : सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया

On: July 18, 2026 8:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। यहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां बीते 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांकचुक को पुलिस अपने साथ लेकर अस्पताल गई है। बता दें कि भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल गई। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया है।

 

जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देर शाम नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने नई दिल्ली जिले रेंज की ज्वाइंट CP DCP के साथ सोनम वांगचुक मामले पर बैठक की थी। बैठक के बाद सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया और उन्हें लेकर अस्पताल गए। वहीं मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। फिलहाल नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा और जॉइंट सीपी दीपक पुरोहित इस समय मौके पर ही मौजूद हैं।

20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। इस दौरान संसद का मानसून सत्र भी होना है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर धरना दे रहे लोगों को हटाया जा सकता है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके वॉशरूम गए थे, इसी दौरान पुलिस की टीम वहां पहुंची और सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई। आरोप ये भी है कि दिल्ली पुलिस की टीम डॉक्टरों के कपड़े पहनकर वांगचुक को लेने गई थी।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करने को कहा
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए स्थिति को सुरक्षित रूप से संभाला। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्वक जल्द से जल्द स्थान खाली कर दें।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply