अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगीं, नहीं मिली सफलता

On: December 22, 2025 7:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगीं, नहीं मिली सफलता

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी महिला को बंधक बनाकर चार बदमाश शनिवार रात दो लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर व लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए थे।बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं। इस मामले में देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

शनिवार की शाम करीब 18:45 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी प्रीति वर्मा पत्नी आशीष कुमार पूजा करने मंदिर गईं थीं।मंदिर से लौटते समय महिला के पीछे-पीछे चार बदमाश घर में घुस आए।महिला को बंधक बनाकर घर में रखी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने के दाे हार, चार चूड़ियां,आठ अंगूठी,एक चेन आदि व दो लाख रुपये लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply