अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डॉक्टर को पीटने बालों पर हत्या के प्रयास का पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

On: August 13, 2026 1:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डॉक्टर को पीटने बालों पर हत्या के प्रयास का  पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

बदायूं।गोवंश से कार की टक्कर के बाद डॉक्टर से मारपीट और कार पलटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।वहीं चार आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।मामला अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास का है।उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एमओआईसी डॉ. राहुल सिद्धार्थ कार से बदायूं आ रहे थे।इसी दौरान अचानक गाय सामने आने से कार की टक्कर हो गई और गाय घायल हो गई।डॉक्टर की तहरीर के अनुसार इसके बाद बिचपुरी निवासी धर्मेंद्र पुत्र सोवरन,निखिल पुत्र छोटेलाल,केशर सिंह पुत्र डोरीलाल,रामसेवक पुत्र जयराम,धर्मपाल पुत्र डालचंद, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और शेखर पुत्र राजकुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों ने कार को घेर लिया।

आरोप है कि भीड़ ने कार पलटने का प्रयास किया,बाहर से लाठी-डंडों से वार किए और डॉक्टर को कार से खींचकर मारपीट की।डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी देने और कार क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है।डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं पुलिस ने शेखर,धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और धर्मपाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार इन चारों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है, जबकि मुकदमे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के वीडियो भी प्रसारित हुए हैं, जिनमें कई लोग डॉक्टर से मारपीट करते और कार पलटने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने डॉ. राहुल सिद्धार्थ का मेडिकल परीक्षण भी कराया था,जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply