अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana:प्रधानमंत्री ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की

On: February 13, 2024 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुफ्त बिजली के लिए छत पर सौर ऊर्जा योजना – PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana शुरू करने की आज घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए मंगलवार को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 75,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है.

 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana “निरंतर विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।

75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।” ।”

“वास्तविक सब्सिडी से लेकर, जो सीधे लोगों के बैंक खातों में दी जाएगी, भारी रियायती बैंक ऋण तक, केन्‍द्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े। सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा जो आगे सहूलियत प्रदान करेगा।”

अब Free में मिलेगा गैस कनेक्शन, प्रति सिलेंडर पर सब्सिडी भी मिलेगी,ऐसे करें आवेदन

 

 

“इस PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए,

शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा। ”

“आइए सौर ऊर्जा और निरंतर प्रगति को बढ़ावा दें। मैं सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे pmsuryagarh.gov.in पर आवेदन करके पीएम – सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!