अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ शुरू, PM Modi ने वैभव का किया जिक्र

On: May 5, 2025 2:57 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने रविवार को बिहार में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मंच आपकी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को सामने लाएगा और सच्ची खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा के निधन से दुखी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : PM Modi

PM Modi ने कहा कि भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। ये खेल संस्कृति जितनी बढ़ेगी, उतनी ही यह भारत की सॉफ्ट पावर भी बढ़ाएगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश की ताकत को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, “हम सभी ने बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखा है। वैभव ने इतनी कम उम्र में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उनके खेल के पीछे उनकी मेहनत तो है ही, लेकिन विभिन्न स्तरों पर मैच खेलने का भी बड़ा योगदान है। इसका मतलब है कि ‘जो जितना खेलेगा, वो उतना ही खिलेगा’।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में खेलों के विकास के लिए इस साल के 4,000 करोड़ रुपए के बजट में से एक बड़े हिस्से का उपयोग खेलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी और देश में खेलों के प्रति जागरूकता और जोश बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि खेल भारत में केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान बन चुके हैं। जैसे-जैसे हमारी खेल संस्कृति का विकास होगा, वैसे-वैसे भारत की ताकत भी सुपरपावर के रूप में बढ़ेगी।

PM Modi  जो खिलाड़ी बिहार के बाहर से आए हैं, वे बिहार में लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहारी व्यंजनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी बिहार के बाहर से आए हैं, वे बिहार में लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लें। साथ ही, वहां का मखाना भी खाना नहीं भूलें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Leave a Reply